Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरठीं-शाहतलाई मार्ग पर संगास्वी-2 के पास सड़क बदहाल, लोगों ने जताई हादसे की आशंका

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर जिले के बरठीं-शाहतलाई मार्ग पर संगास्वी-2 गांव के समीप सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग बरठीं कार्यालय पहुंचकर सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विशेष रूप से बारिश के दिनों में सड़क पर चलना और भी जोखिम भरा हो जाता है। फिसलन और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने कहा कि इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और अन्य राहगीर भी रोजाना आवाजाही करते हैं। ऐसे में विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सड़क की मरम्मत करनी चाहिए। लोगों का कहना है कि सड़क के विस्तारीकरण की योजना भविष्य में हो सकती है, लेकिन उसके पूरा होने में लंबा समय लग सकता है। तब तक यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।स्थानीय निवासी राजेश गौतम ने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.