Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, MCX पर गोल्ड ₹1.52 लाख के पार

Summer express, नई दिल्ली |  घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1,52,605 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया, जबकि चांदी 2,55,575 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार करती नजर आई। वैश्विक बाजारों में बढ़ती मांग और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के चलते कीमती धातुओं में लगातार तेजी बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (Comex) में सोना 4,702.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 4,694.30 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान इसमें 22 डॉलर से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और यह 4,716.70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

वहीं चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी रही। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 77.83 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो बाद में बढ़कर 78.42 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,900 रुपए बढ़कर 1,55,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को इसका भाव 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। चांदी 3,500 रुपए महंगी होकर 2,54,500 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम था।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है। इसी वजह से सोने और चांदी की मांग में तेजी देखने को मिल रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - मुख्यमंत्री के दौरे पर वकील का बड़ा ऐलान, परिवार संग आमरण अनशन की चेतावनी

मुख्यमंत्री के दौरे पर वकील का बड़ा ऐलान, परिवार संग आमरण अनशन की चेतावनी

Summer express/सिरसा , विजय -:हरियाणा के सिरसा जिले में एक वकील ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठने और अपनी लॉ की डिग्री की प्रति मुख्यमंत्री के सामने जलाने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में सिरसा बार एसोसिएशन के सदस्य एवं अधिवक्ता रणजीत सिंह भाम्भू ने उपायुक्त शांतनु...
Summer Express - घर में सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से बाली चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

घर में सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से बाली चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के अंतर्गत आने वाले डुहका गांव में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।घर में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से शातिर चोर सोने की बाली निकालकर फरार हो गए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी...
Summer Express - भाजपा की गुटबाजी में फंसा मोक्षधाम का रास्ता, ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा की गुटबाजी में फंसा मोक्षधाम का रास्ता, ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express/पलवल, पुष्कर सुंदर -:पलवल जिले के गांव अच्छेजा में मोक्षधाम को जाने वाला रास्ता अब सियासी खींचतान का केंद्र बन गया है। ग्राम पंचायत जहां लंबे समय से श्मशान घाट तक सड़क निर्माण के प्रयासों में जुटी हुई है, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव और गुटबाजी के चलते इस विकास कार्य...
Summer Express - पलवल में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की बड़ी तैयारी, तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित

पलवल में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की बड़ी तैयारी, तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित

Summer express/पलवल ,पुष्कर सुंदर -:पलवल में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह मॉक ड्रिल जिला सचिवालय पलवल, नागरिक अस्पताल और मोहना-बागपुर यमुना पुल पर सुबह 9 बजे शुरू की गई। इस दौरान बाढ़, जलभराव, पुल क्षति, लोगों के फंसने और...
Summer Express - Auto Draft

शिकारी देवी मंदिर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी; दो लोगों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिकारी देवी मंदिर के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बेहद सुनसान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.