Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप की ईरान को चेतावनी

Summer express, वॉशिंगटन |  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान पर बड़े स्तर पर बमबारी करेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। हालांकि इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत में प्रगति की खबरें भी सामने आई हैं।

अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रारंभिक सहमति पत्र पर पहुंचने के करीब हैं। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों और अन्य सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दोनों देश विस्तृत परमाणु वार्ताओं की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान अगले 48 घंटों में प्रस्तावित समझौते के अहम बिंदुओं पर अपनी प्रतिक्रिया देगा, हालांकि अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर कहा कि यदि ईरान तय शर्तों को स्वीकार कर लेता है तो अमेरिका का सैन्य अभियान “एपिक फ्यूरी” समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समुद्री नाकाबंदी हटाई जाएगी और होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान समेत सभी देशों के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि ईरान समझौते पर सहमत नहीं होता तो अमेरिका पहले से कहीं अधिक तेज और बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित समझौते में ईरान अस्थायी रूप से अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को रोक सकता है। इसके बदले अमेरिका आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने और विदेशों में फ्रीज किए गए ईरानी फंड के इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों और व्यापार पर लगी पाबंदियों को भी कम या खत्म किया जा सकता है।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि इन शर्तों को अंतिम रूप तभी दिया जाएगा जब दोनों देशों के बीच व्यापक समझौता हो जाएगा। अगर बातचीत विफल रहती है तो क्षेत्र में दोबारा संघर्ष भड़कने की आशंका बनी रहेगी।

इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की चीन यात्रा के बाद चीन ने अमेरिका और ईरान के बीच तत्काल संघर्ष विराम की अपील की है। अमेरिका और इजराइल द्वारा फरवरी में ईरान पर हमले के बाद अराघची की यह पहली चीन यात्रा मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - ट्रेवल प्लान में कटौती का पीएम का संदेश, जनता से भाजपा को जिताने की अपील

ट्रेवल प्लान में कटौती का पीएम का संदेश, जनता से भाजपा को जिताने की अपील

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  वीरवार को जिला कांगड़ा दौरे पर पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के ट्रेवल प्लान में कटौती संबंधी संदेश को देशहित में जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिया है कि चाहे प्रधानमंत्री हों, मुख्यमंत्री, मंत्री या आम...
Summer Express - कैथल के सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, छात्रों ने बढ़ाया मान

कैथल के सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, छात्रों ने बढ़ाया मान

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल स्थित सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा, जिससे स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूल के कुल 27 विद्यार्थियों में से 15 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया, जबकि 12 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण...
Summer Express - सोशल मीडिया से दूरी, मेहनत से हासिल की सफलता: सानवी मलिक ने 98.6% अंक लेकर बढ़ाया हरियाणा का मान

सोशल मीडिया से दूरी, मेहनत से हासिल की सफलता: सानवी मलिक ने 98.6% अंक लेकर बढ़ाया हरियाणा का मान

Summer express/यमुनानगर, परवेज खान -:यमुनानगर की होनहार छात्रा सानवी मलिक ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। सानवी की इस शानदार सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और परिवार में खुशी...
Summer Express - ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Summer express/कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत,...
Summer Express - सिरसा के किसान केसर चंद ने बदली खेती की तस्वीर, डेढ़ एकड़ ड्रैगन फ्रूट से लाखों की कमाई

सिरसा के किसान केसर चंद ने बदली खेती की तस्वीर, डेढ़ एकड़ ड्रैगन फ्रूट से लाखों की कमाई

Summer express/सिरसा, विजय कुमार -:हरियाणा में जहां ज्यादातर किसान गेहूं, धान और कपास जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर हैं, वहीं सिरसा जिले के गांव रसूलपुर के प्रगतिशील किसान केसर चंद ने खेती में नया प्रयोग कर मिसाल पेश की है। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त सब डिविजनल क्लर्क केसर चंद आज ड्रैगन फ्रूट, सब्जियों और जैविक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.