Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीसीसीआई के फैन पार्क में आईपीएल मैच देखने पहुंची मंडी, छोटी काशी को विश्व मानचित्र पर मिली नई पहचान

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में बीसीसीआई की तरफ से बनाए गए आईपीएल फैन पार्क में क्रिकेट मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। यह पहला मौका है जब बीसीसीआई की तरफ से मंडी में आईपीएल फैन पार्क बनाया गया हो। फैन पार्क में 32 फीट की बड़ी स्क्रिन पर मैच दिखाने के साथ ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

शनिवार शाम को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच का यहां लाइव टेलीकास्ट किया गया। इसके अलावा आज होने वाले दोनों मैच भी यहां लाइव दिखाए जाएंगे। फैन पार्क में खास बात यह है कि यहां मैच दिखाने के अलावा अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है। यहां एंट्री पूरी तरह से फ्री है जबकि खाने-पीने की व्यवस्था काफी कम दरों पर की गई है। मंडी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय राणा ने इसके लिए बीसीसीआई और एचपीसीए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज एचपीसीए के प्रयासों से मंडी शहर को विश्व मानचित्र पर नई पहचान मिली है।फैन पार्क में कई नामी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर मैच का आनंद उठाया।

एएसपी मंडी अभिमन्यू वर्मा ने इस दौरान लक्की ड्रॉ भी निकाला जिसमें विजेता को क्रिकेटरों द्वारा साईन की गई टी शर्ट इनाम स्वरूप दी गई।एएसपी अभिमन्यु वर्मा, डा. अमित ठाकुर और गिरिजा शर्मा सहित अन्य लोगों ने इस आयोजन को बेहतरीन बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.