Summer express/धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा में कुल 93,661 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 78,150 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इस बार बोर्ड का कुल परिणाम 83.87 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में संतोषजनक माना जा रहा है।
सफल विद्यार्थियों में 48,097 छात्र और 39,701 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के दौरान 485 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वर्गवार आंकड़ों के अनुसार सामान्य वर्ग के 28,896 परीक्षार्थियों में से 23,036 पास हुए। अनुसूचित जाति वर्ग के 18,394 विद्यार्थियों में 14,246 ने सफलता प्राप्त की। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 5,923 में से 4,932 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। अन्य पिछड़ा वर्ग के 14,367 विद्यार्थियों में 12,521 पास घोषित किए गए।छात्राओं के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सामान्य वर्ग की 21,112, एससी वर्ग की 11,583, एसटी वर्ग की 2,453 तथा ओबीसी वर्ग की 6,019 छात्राएं सफल रहीं। वहीं छात्रों में सामान्य वर्ग के 19,267, एससी वर्ग के 11,453, एसटी वर्ग के 2,479 और ओबीसी वर्ग के 6,502 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की।बोर्ड के अनुसार 6,559 विद्यार्थी असफल रहे, जबकि 8,433 को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।