Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बोले मुख्यमंत्री नायब सैनी

Summer express)चंडीगढ़, कमल कुमार-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी ने नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जताते हुए इसे जनता का विकास और सुशासन पर भरोसा बताया।उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व और सरकार की जनहितकारी नीतियों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिनके नेतृत्व में लगातार भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं, यही वजह है कि देश के कई राज्यों में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है और तीन मेयर पदों सहित कई स्थानों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी कांग्रेस जनता के बीच झूठ फैलाने का काम कर रही है, लेकिन लोग अब सच्चाई को समझ चुके हैं।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी केवल आरोप लगाने की राजनीति करती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा  के गढ़ में भी भाजपा की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जनता के बदलते विश्वास का संकेत है।सैनी ने कहा कि कांग्रेस को किसानों के लिए किए गए अपने कार्यों का हिसाब देना चाहिए। वहीं केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों, गरीबों और आम लोगों के हित में कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि निकाय चुनावों के दौरान भाजपा ने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.