Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के शहरी निकायों में कमल का फूल खिला, हुड्डा के गढ़ में भी भाजपा जीती

राज्य के सभी 11 नगर निगमों में अब भाजपा के मेयर 

चंडीगढ़/मोनिका रावत-:हरियाणा के सात शहरी निकायों के चुनाव में छह में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। सोनीपत,पंचकूला और अंबाला नगर निगमों के साथ रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा और सांपला नगरपालिकाओं में भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीते हैं, जबकि हिसार की उकलाना नगरपालिका में कांग्रेस व इनेलो समर्थित 22 वर्षीय निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने चुनाव जीता है। 

सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजीव जैन, अंबाला नगर निगम में भाजपा की अक्षिता सैनी और पंचकूला नगर निगम में भाजपा के शाम लाल बंसल ने जीत हासिल की है। रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की विनीता पिप्पल, धारुहेड़ा नगरपालिका में भाजपा के ही सत्य नारायण और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक प्रभाव वाले क्षेत्र सांपला नगर पालिका में भाजपा के प्रवीण ने चुनाव जीता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह जीत जनता के भरोसे की जीत है। राज्य में 11 नगर निगम हैं। पहले से आठ नगर निगमों में भाजपा के मेयर हैं। अब सभी नगर निगमों में केंद्र व राज्य के साथ मिलकर ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि शहरी निकायों में विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री ने उन सभी शहरी निकायों के चुनाव प्रभारी मंत्रियों की बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में बैठक बुला ली है, जिनकी देखरेख में भाजपा ने यह चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने इस जीत का श्रेय जनता के भरोसे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकास के संकल्प को दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.