Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला नगर निगम पर भाजपा का कब्जा..श्याम लाल बंसल 30 हजार वोटों से आगे

कांग्रेस की सुधा शर्मा पीछे

निगम की 20 सीटों में से 18 भाजपा ने जीती

कांग्रेस को एक सीट, एक निर्दलीय जीते

नगर निगम में भाजपा की स्पष्ट बहुमत

मोनिका रावत,पंचकूला। नगर निगम पंचकूला पर भाजपा का कब्जा हो गया है। मेयर पद पर भाजपा लीड कर रही है जबकि निगम पार्षद की 20 में से 18 पर भाजपा ने जीत हासित की है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल कांग्रेस प्रत्याशी सुधा शर्मा को से 30 हजार वोटों से आगे चल रहे है।। निगम चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की आंधी चली। कांग्रेस को केवल एक सीट मिली।

 पंचकूला के युवाओं और सीनियर सिटीजन की पहली पसंद भाजपा बनी। बंगाल चुनाव परिणाम का असर भी पंचकूला निगम चुनाव में देखने को मिला है।

समर एक्सप्रेस की टीम ने पंचकूला के विभिन्न वार्ड में जाकर व लोगों से बात की। भाजपा की जीत का सबसे बड़ा मंत्र यह रहा कि पार्टी शुरू में नाराज चल रहे पार्टी वर्कर की भी साथ लेकर चलने में कामयाब रही ।

विकास का मुद्दा प्रमुख

निगम चुनाव में विकास सबसे बड़ा मुद्दा रहा। पंचकूला के   वोटर्स ने माना कि पंचकूला में भाजपा की जीत के बाद शहर  अधिक विकास होगा क्योंकि राज्य में भी भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी। राज्य सरकार ने पंचकूला में कई विकास कार्य किए है उनका असर भी चुनाव में देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा

राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में पार्टी को मजबूत बनाने में शीर्ष भूमिका निभाई। पंचकूला में मेयर और निगम में बहुमत भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न था। मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में कामयाब रहे। पंचकूला के अधिकांश वार्ड ऐसे है जहां भाजपा भारी मतों से जीती ।

..

प्रवासी वोट बैंक भी पार्टी  साथ

समर एक्सप्रेस की टीम ने शहर की विभिन्न कालोनियों में जाकर भी वोटर्स से बात की । इस सर्वे में सामने आया कि उत्तराखंड, पूर्वांचल और हिमाचल के पंचकूला में रहने वाले प्रवासी भी भाजपा के पक्ष में खड़े नजर आए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.