Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साढोरा नगर पालिका वार्ड-9 उपचुनाव में भाजपा समर्थित लखविंदर सैनी की बड़ी जीत

Summer express/साढोरा,-:साढोरा नगर पालिका के वार्ड नंबर-9 में हुए पार्षद उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार लखविंदर सैनी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।

एसडीएम जसपाल गिल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, भाजपा समर्थित उम्मीदवार लखविंदर सैनी को कुल 431 वोट प्राप्त हुए। वहीं इनेलो के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे उम्मीदवार इंद्रजीत को 212 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अशोक मेहता को 102 वोट हासिल हुए। इस तरह लखविंदर सैनी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर वार्ड नंबर-9 की सीट अपने नाम कर ली।

नतीजों की घोषणा के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। लखविंदर सैनी को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। जीत के बाद लखविंदर सैनी ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, विकास और भाईचारे की जीत है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय 36 बिरादरी के लोगों को दिया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया।लखविंदर सैनी ने कहा कि वार्ड नंबर-9 में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करवाने के लिए वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे। उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.