Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीवन ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, शालिनी बनी जिला टॉपर

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू -: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आर्ट्स संकाय की छात्रा शालिनी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की टॉप टेन सूची में भी अपनी जगह बनाई है। स्कूल की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

वहीं कॉमर्स संकाय के छात्र प्रथम ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक हासिल कर मेरिट सूची में स्थान बनाया और स्कूल का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों का फूलमालाओं और मिठाई के साथ स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गहलौत ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को सही दिशा देकर उन्हें बड़े मुकाम तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।जिला टॉपर शालिनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना किसी बाहरी कोचिंग के केवल स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई की। शालिनी ने भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाने और आईएएस बनने की इच्छा जताई। वहीं प्रथम ने कहा कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं और इसके लिए पूरी मेहनत करेंगे।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल की शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन की सराहना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.