Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश द्वारा “REACH SAFE UNA” रोड सेफ्टी ऐप लॉन्च

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और आम जनता को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल करते हुए पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी ने जिला ऊना के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में “REACH SAFE UNA” रोड सेफ्टी ऐप लॉन्च किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह ऐप तैयार किया गया है। “REACH SAFE UNA” ऐप के माध्यम से नागरिकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, ट्रैफिक नियम, आपातकालीन सहायता और अन्य सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।उन्होंने आम जनता से सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने, यातायात नियमों का पालन करने और केवल अधिकृत QR कोड एवं स्थापित लिंक के माध्यम से ही ऐप डाउनलोड करने की अपील की। साथ ही लोगों को फर्जी ऐप्स और APK फाइलों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि इससे साइबर धोखाधड़ी और डेटा सुरक्षा से जुड़े खतरों से बचा जा सकता है।डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि हिमाचल पुलिस भविष्य में भी जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसी तकनीकी पहलों को जारी रखेगी। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और नशा माफिया पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.