Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम के 50 लाख वाले बयान पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया पलटवार

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी नगर निगम चुनावों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह के 50 लाख रुपये वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। खलियार वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले मंडी से 15 करोड़ रुपये सहित कई विकास योजनाएं छीनी गईं और अब एक पार्षद के बदले 50 लाख रुपये देने की बात कर कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों और आर्थिक सहायता की घोषणाएं करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में शायद पहली बार कोई मुख्यमंत्री खुले मंच से आचार संहिता के दौरान इस प्रकार की घोषणाएं कर रहा है। उन्होंने इसे चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षद जिताने पर 50 लाख रुपये देने की बात किसी राजनीतिक सौदेबाजी से कम नहीं है।भाजपा नेता ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मंडी क्षेत्र के साथ लगातार भेदभाव किया है और यहां से कई महत्वपूर्ण योजनाएं वापस ली गई हैं। उन्होंने दावा किया कि मंडी की जनता इस बार चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब देगी और मुख्यमंत्री की राजनीतिक रणनीतियां सफल नहीं होंगी।

सभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश में भाजपा की वापसी का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। ऐसे में मंडी नगर निगम में भी भाजपा का बोर्ड बनना जरूरी है ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत स्थानीय निकाय चुनावों से होती है और मंडी नगर निगम में भाजपा की जीत इसी दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।उन्होंने खलियार वार्ड की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है, इसलिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को अधिक मेहनत कर उन्हें विजयी बनाना चाहिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा ,विधायक पूर्ण चंद ठाकुर  सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.