नूरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, मतदाताओं में भारी उत्साह

Chandrika
2 Min Read
Summer Express - नूरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, मतदाताओं में भारी उत्साह

Summer express/नूरपुर, संजीव -:नूरपुर नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। नगर परिषद के 9 वार्डों में हो रहे इस चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं और युवा, महिलाएं तथा बुजुर्ग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।

इस चुनाव में कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें से 9 उम्मीदवार पार्षद के रूप में चुने जाएंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन और चुनाव आयोग की टीम ने लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

नूरपुर में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। कई वार्डों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। लोगों का कहना है कि नगर परिषद के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने पहुंचे हैं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया।

महिलाओं की भागीदारी भी इस चुनाव में उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान केंद्रों पर पहुंचीं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाई। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी प्रशासन की ओर से विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।चुनाव अधिकारियों के अनुसार अब तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली । 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *