Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में उतरे रोहित ठाकुर,बोले– सक्षम मंत्री हैं, CM करें स्थिति स्पष्ट

Shimla, Sanju-:लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक काबिल और अनुभवी मंत्री हैं तथा मुख्यमंत्री को इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करना चाहिए, ताकि किसी भी तरह का भ्रम न बना रहे।

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होती है, चाहे वे हिमाचल के हों या बाहर से आए IAS और IPS अधिकारी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूसरे राज्यों से आए अधिकारी भी राज्य के विकास में सकारात्मक योगदान देते हैं, लेकिन हिमाचल के अधिकारियों पर प्रदेश के प्रति नैतिक जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। यह उनकी व्यक्तिगत राय है कि स्थानीय अधिकारियों को प्रदेश की परिस्थितियों और भावनाओं की बेहतर समझ होती है।शिक्षा मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि प्रशासनिक व्यवस्था में हर जगह एक जैसी सोच वाले अधिकारी नहीं होते। कुछ अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ काम करते हैं, तो कुछ स्थानों पर नकारात्मक रवैया भी देखने को मिल जाता है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि विक्रमादित्य सिंह के बयान को लेकर इस मुद्दे को कैबिनेट तक ले जाने की कोई जरूरत नहीं है।

रोहित ठाकुर का कहना था कि यदि विक्रमादित्य सिंह के मन में किसी तरह की शंका या असमंजस है, तो मुख्यमंत्री को स्वयं हस्तक्षेप कर उसे दूर करना चाहिए। इससे न केवल मंत्रियों और अधिकारियों के बीच समन्वय बेहतर होगा, बल्कि सरकार और प्रशासन के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी भी खत्म होगी।गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह के बयान के बाद हिमाचल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मंत्री और अधिकारियों के रिश्तों को लेकर प्रदेशभर में चर्चा हो रही है। ऐसे समय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का यह बयान कांग्रेस सरकार के भीतर मौजूद विभिन्न मतों और दृष्टिकोणों को भी उजागर करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.