Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रीय युवा संसद में जेएनवी ठियोग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम व राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान

Shimla, 16 January-:पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), ठियोग, जिला शिमला ने 26वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि समूचे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के आठ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों—एंजेल रानी, आरुशी रोल्टा, वंशिका ठाकुर, जैनी, एंजेल पांडेय, साशी रिन्ग्ज़ीं, गिरिक व्यास एवं ध्रुव—ने क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में दिनांक 15 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक मावलांकर हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री 

अर्जुन राम मेघवाल ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना, संसदीय परंपराओं एवं प्रक्रियाओं से परिचित कराना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, तार्किक चिंतन और प्रभावी संवाद कौशल का विकास करना है। जेएनवी ठियोग के विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही की गहरी समझ, विषयों पर सटीक प्रस्तुति, आत्मविश्वासपूर्ण वक्तृत्व और अनुकरणीय टीम वर्क के माध्यम से निर्णायकों को अत्यंत प्रभावित किया।

विद्यालय के प्राचार्य  रोशन लाल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, मार्गदर्शक शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक तथा नवोदय समुदाय ने विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि राज्य की शैक्षणिक गुणवत्ता और युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...

डेढ़ साल से बदहाल धर्मशाला-चंबी-सुधेड़ मार्ग, 300 मीटर सड़क पैच बना परेशानी का सबब

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -: धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा लगभग 300 मीटर लंबा सड़क पैच स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की खस्ताहालत के चलते रोजाना स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के...

मानसून में वायरल संक्रमण बढ़ा, बच्चों में बुखार-डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: मानसून के मौसम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरल और अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में भी इन दिनों वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।खासकर छोटे बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण सामने...

हिमाचल में 1000 इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, बेरोजगारों को 50 लाख तक सब्सिडी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 200 हाइड्रोजन बसें शामिल करने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

15 अगस्त को लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.