Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनावी नियमों में बदलाव पर भाजपा का हमला,सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप

Summer express/शिमला-:भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को प्रभावित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता से कांग्रेस घबरा गई है और अब चुनावी प्रक्रिया के नियम बदलकर जनादेश को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के बीच चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव से जुड़े नए नियम और नोटिफिकेशन लाने की तैयारी की जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान नियम बदलना लोकतंत्र पर सीधा हमला है और भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी।उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने, डराने-धमकाने और धनबल के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि सत्ता बचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से परेशान हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और सरकार के खिलाफ माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो पार्टी सड़कों से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी।भाजपा ने इसे केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सवाल बताते हुए कहा कि पार्टी जनता के अधिकारों और जनादेश की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.