Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी मटरगश्ती नहीं, देश के लिए निवेश लाते हैं : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्षी नेताओं पर तीखे बयान दिए। अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी, राहुल गांधी और इकबाल अंसारी के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा सरकार को लेकर दिए गए बयान पर अनिल विज ने कहा कि “हारे हुए मोहरे ऐसी ही बातें करते हैं।” उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीति अब कमजोर पड़ चुकी है और जनता उनकी असलियत समझ चुकी है। विज ने दावा किया कि भविष्य में वह राजनीति में अपना पुराना प्रभाव दोबारा कायम नहीं कर पाएंगी।

अंबाला में 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक के दौरे को लेकर भी विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में स्मारक का निरीक्षण किया और करीब चार घंटे तक वहां रहकर हर व्यवस्था को देखा। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस स्मारक को देश के शहीदों के सम्मान का बड़ा प्रतीक बताया है।

वहीं राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर की गई टिप्पणी पर अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के लिए निवेश और बेहतर अंतरराष्ट्रीय संबंध लेकर आते हैं, न कि घूमने-फिरने के लिए विदेश जाते हैं। उन्होंने कहा कि हालिया विदेश यात्राओं से भारत को अरबों डॉलर का निवेश मिला है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

आर्थिक हालात पर उठ रहे सवालों को लेकर विज ने कहा कि वैश्विक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर हर देश पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत किसी युद्ध के लिए जिम्मेदार नहीं है, लेकिन बाहरी परिस्थितियों के कारण आर्थिक प्रभाव दिखाई देना स्वाभाविक है।

इसके अलावा बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के पूर्व मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का भी अनिल विज ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी सोच है और सभी लोगों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.