Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रवि शास्त्री समेत 11 दिग्गज खिलाड़ियों को एसजेएएम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

4 July, 2025

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को मुंबई स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (एसजेएएम) ने प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा है। इस सम्मान के लिए कुल 11 दिग्गजों को चुना गया, जिन्होंने अपने-अपने खेल में भारत का नाम रोशन किया।

सम्मानित खिलाड़ियों में पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर शुभांगी कुलकर्णी, तीन बार के एमेच्योर वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल फरेरा, टेबल टेनिस के नीरज बजाज, ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से (शतरंज), निशानेबाजी की स्टार खिलाड़ी अंजलि भागवत, सुमा शिरुर और दीपाली देशपांडे शामिल हैं। साथ ही हॉकी के ओलंपियन मर्विन फर्नांडीस और जोएकिम कार्वाल्हो तथा पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन संजय शर्मा को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

मां ने सुनाई 6 छक्कों की यादगार कहानी

रवि शास्त्री निजी कारणों से पुरस्कार समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनकी मां लक्ष्मी शास्त्री ने मंच पर उनकी ओर से पुरस्कार स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने रवि शास्त्री के क्रिकेट करियर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए भावुक कर देने वाला किस्सा साझा किया।उन्होंने बताया, “रवि ने घरेलू क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। ये उपलब्धि उन्होंने 1984-85 की रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हासिल की थी। उस समय मुझे इसकी जानकारी भी नहीं थी। वहां भेलपुरी बेचने वाले एक व्यक्ति ने मुझे बताया कि रवि ने कुछ खास किया है। जब रवि घर आया, तो मैंने उससे पूछा कि उसने क्या किया। उसने जवाब दिया – ‘अगर जानना है, तो शाम 7 बजे ऑल इंडिया रेडियो सुनो।’ रेडियो पर सुनकर ही हमें पता चला कि उसने गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगली सुबह मरीन ड्राइव पर एक बड़ा बैनर लगा था, जिस पर यह उपलब्धि लिखी थी।”

एसजेएएम द्वारा दिया गया यह पुरस्कार न केवल खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि उन यादों और योगदानों का भी उत्सव है, जो उन्होंने देश के खेल इतिहास में जोड़े हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.