Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार, एम्बुलेंस न मिलने पर कंधों पर ढोना पड़ा शव

Summer express, भद्राचलम | तेलंगाना के भद्राचलम से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है, जहां एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण एक परिवार को अपने रिश्तेदार का शव करीब चार किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

जानकारी के अनुसार भद्राचलम निवासी 45 वर्षीय कंडी वेंकन्ना को पिछले सप्ताह भीषण गर्मी के चलते लू लग गई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद शव को घर ले जाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन समय पर एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी।

मजबूरी में रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने शव को कंधों पर उठाया और करीब चार किलोमीटर तक पैदल चलकर गांव पहुंचाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि शव वाहन समय पर क्यों उपलब्ध नहीं कराया गया।

इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि यह घटना राज्य की खराब होती स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले गरीब परिवारों को शव वाहन जैसी सुविधाएं सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराई जाती थीं, लेकिन अब लोग शव कंधों पर ढोने को मजबूर हैं।

वहीं बीआरएस नेता टी. हरीश राव ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं लगातार कमजोर होती जा रही हैं और ऐसी घटनाएं बेहद दुखद एवं चिंताजनक हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.