Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह DTP कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा, रिकॉर्ड खंगालने से मचा हड़कंप

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग टीम ने लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार (DTP) कार्यालय में अचानक छापेमारी कर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी। सुबह करीब 9 बजे हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

टीम ने कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर अपने कब्जे में लिया और मौके पर मौजूद स्टाफ की हाजिरी का मिलान शुरू किया। जांच के दौरान सामने आया कि जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार सुबह 10 बजे तक भी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। उनकी अनुपस्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सूत्रों के अनुसार सीएम फ्लाइंग की टीम कार्यालय में रखी फाइलों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। जांच का मुख्य फोकस अवैध कॉलोनियों, निर्माण कार्यों से संबंधित लंबित मामलों और विभागीय प्रक्रियाओं पर है। इसके अलावा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली की भी पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि टीम विभागीय रिकॉर्ड का मिलान कर यह जांच रही है कि कहीं नियमों की अनदेखी या प्रशासनिक स्तर पर कोई अनियमितता तो नहीं हुई। छापेमारी के दौरान कार्यालय में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी गई।

हालांकि कार्रवाई को लेकर अभी तक किसी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सीएम फ्लाइंग की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विभाग में किस प्रकार की कमियां या अनियमितताएं सामने आई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.