Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

11 हजार फीट पर स्थित माता शिकारी देवी के दरबार में कुछ इसी तरह से पहुंच रहे श्रद्धालु

इन दिनों मंदिर में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्तों का लगा है तांता

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: जैसे-जैसे तापमान चढ़ रहा है वैसे-वैसे ही मंडी जिला की सराघाटी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। 11 हजार फीट की उंचाई पर बसे माता शिकारी देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। रोजाना सैंकड़ों श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। माता शिकारी देवी मंदिर के पुजारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना मंदिर में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। छुट्टी वाले दिन यह संख्या और ज्यादा बढ़ जाती है। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पुजारी ने बताया कि माता शिकारी देवी मंदिर के कपाट प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं तथा 15 नवंबर को विधिवत रूप से बंद कर दिए जाते हैं।

मैदानों में जहां भीषण गर्मी, वहीं शिकारी देवी की ठंडी हवाएं श्रद्धालुओं को पहुंचा रही सुकून

धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले माता शिकारी देवी मंदिर की खूबसूरती श्रद्धालुओं को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर देती है।प्रकृति की गोद में बसे इस पावन स्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं का मन यहां से लौटने को नहीं करता।जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु माता के चरणों में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। वहीं, कई श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने पर जातर लेकर भी आते हैं। चंडीगढ़ से आए अभिषेक, कुमारसेन से आई ज्योति ठाकुर और निरमंड से आई फूला देवी ने बताया कि माता शिकारी देवी के दरबार में आकर एक अलग सी अनुभूति का अहसास होता है।जहां मैदानों में भीषण गर्मी पड़ी है वहीं यहां पर जैकेट और स्वेटर पहनने पड़ रहे हैं।बता दें कि शिकारी देवी मंदिर अब चारों दिशाओं से सड़क सुविधा से जुड़ गया है।पहले मंदिर तक वाया जंजैहली जाने का ही विकल्प था लेकिन अब चैलचौक से वाया देवीदड़-सड़क मार्ग होकर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। यह मार्ग थोड़ा रोमांच और एडवेंचर से भरपूर होने के बावजूद सबसे नजदीकी रास्तों में माना जाता है। इसके अलावा श्रद्धालु वाया जंजैहली तथा वाया करसोग सड़क मार्ग से भी मंदिर पहुंच रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.