Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनाव विकास और भाईचारे का माध्यम, इन्हें राजनीतिक रंग देना गलत : सीएम मीडिया एडवाइजर 

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनावों को सत्ता का “सेमीफाइनल” बताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव गांवों में विकास, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए होते हैं, न कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के लिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे चुनावों को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है, जबकि पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह के आधार पर नहीं लड़े जाते।

सुनील शर्मा ने कहा कि पूर्व में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनरेगा योजना शुरू की थी।लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने योजना के स्वरूप और कार्यप्रणाली में कई बदलाव किए हैं, जिससे गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास योजनाओं पर भी दिल्ली से नियंत्रण रखना चाहती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और पंचायतों की स्वायत्तता के खिलाफ है।उन्होंने उम्मीद जताई कि पंचायत चुनाव में जीतकर आने वाले प्रतिनिधि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर गांवों के विकास को प्राथमिकता देंगे और लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर भी सुनील शर्मा ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब भारत को रूस से कम कीमत पर कच्चा तेल उपलब्ध हो रहा है, तो फिर महंगे दामों पर दूसरे देशों से तेल खरीदने की क्या आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है और लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब तथा मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है।उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि से रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं, जिससे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी इस बढ़ती महंगाई और ईंधन मूल्य वृद्धि का विरोध करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर जनता को राहत दी जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.