Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भूसे से भरे कंटेनर में छिपी मिली 280 पेटी शराब, पंजाब से बिहार जा रही खेप पकड़ी

Summer express, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वाट टीम और बिछवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने भूसे के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 280 पेटी शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि सोमवार रात स्वाट टीम और बिछवां पुलिस ने नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान कुरावली की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर किन्हावर गांव के पास कंटेनर को घेराबंदी कर रोक लिया।

तलाशी के दौरान कंटेनर में ऊपर से भूसा भरा मिला, लेकिन गहराई से जांच करने पर उसके नीचे छिपाकर रखी गई 280 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले निवासी केशाराम के रूप में बताई। आरोपी ने खुलासा किया कि शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी के चलते इसकी अवैध बिक्री की जानी थी।

पुलिस के अनुसार बरामद शराब विभिन्न ब्रांडों की है और इसकी बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

कांगड़ा के इंदौरा में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान, विधायक मलेंद्र राजन  ने भी किया मतदान

Summer express/कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। क्षेत्र की 58 पंचायतों में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचते नजर...

केरल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के बाद बवाल, SFI और KSU कार्यकर्ताओं में झड़प

Summer express, नई दिल्ली। केरल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प ने बाद में हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।...

भूसे से भरे कंटेनर में छिपी मिली 280 पेटी शराब, पंजाब से बिहार जा रही खेप पकड़ी

Summer express, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वाट टीम और बिछवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने भूसे के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 280 पेटी शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की...

पंचायत चुनाव विकास और भाईचारे का माध्यम, इन्हें राजनीतिक रंग देना गलत : सीएम मीडिया एडवाइजर 

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनावों को सत्ता का “सेमीफाइनल” बताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव गांवों में विकास, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए होते हैं, न कि...

11 हजार फीट पर स्थित माता शिकारी देवी के दरबार में कुछ इसी तरह से पहुंच रहे श्रद्धालु

इन दिनों मंदिर में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्तों का लगा है तांता Summer express/मंडी, धर्मवीर -: जैसे-जैसे तापमान चढ़ रहा है वैसे-वैसे ही मंडी जिला की सराघाटी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। 11 हजार फीट की उंचाई पर बसे माता शिकारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.