Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में दो जगह ट्रेन हादसे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए रेल हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए।

पहला हादसा बालाजी कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। बताया जा रहा है कि गांधी नगर की ओर जा रही ‘गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस’ की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन के गार्ड ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची।

दूसरी घटना करनाल रोड स्थित रेलवे फाटक के नजदीक हुई, जहां एक अन्य युवक ट्रेन की टक्कर का शिकार हो गया। पुलिस ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे पुलिस की जांच में एक मृतक की पहचान दूबल गांव निवासी 30 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक विक्रम दिहाड़ी मजदूरी करता था और हादसे वाली रात काम से लौटकर घर नहीं पहुंचा था। सुबह उसके शव मिलने की सूचना परिवार को मिली। वहीं दूसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, क्योंकि उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले।

जीआरपी चौकी की जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को तड़के करीब 4 बजे हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीबीएमबी के मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया ‘पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी लड़ाई की शुरूआत’

Summer express/शिमला, संजू-:बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक की कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मंत्री ने इस जीत का श्रेय पूर्व...

वाघा बॉर्डर से लौट रही लंदन की मॉडल का आईफोन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार

Summer express,अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन निवासी विदेशी मॉडल लाली के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ऑटो में बैठी मॉडल का करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का आईफोन-17 प्रो मैक्स छीनकर फरार हो गया। लाली पंजाबी गाने...

ऑयल इंडिया के टैंक फार्म में आग और विस्फोट, एक की मौत, छह घायल

Summer express, डिब्रूगढ़। असम के डिब्रूगढ़ जिले के तेंगाखत स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड के इंटरमीडिएट टैंक फार्म (आईटीएफ) में शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

Summer express/शिमला, संजू -:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है। इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट...

धनतेरस पर अंबाला के सर्राफा बाजार में रौनक, चांदी की आकर्षक मूर्तियों की बढ़ी मांग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। धनतेरस के पर्व पर अंबाला के सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के चलते लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है। इस बार बाजार में पारंपरिक आभूषणों और मूर्तियों के साथ चांदी से बने नए डिजाइन के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.