Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में पेयजल संकट दूर करने की तैयारी, 101 करोड़ से बिछेगी नई पाइपलाइन

Summer express, पलवल। शहर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 101 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना शुरू की है। योजना के तहत शहर और आसपास के प्रभावित इलाकों में करीब 72 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही पानी की सप्लाई को मजबूत करने के लिए आठ नए बूस्टिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर में बढ़ती आबादी और गर्मी के मौसम में पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। जिले में प्रतिदिन करीब 96 एमएलडी पानी की जरूरत है, जबकि आपूर्ति केवल 85 एमएलडी तक ही हो पा रही है। सबसे अधिक परेशानी पलवल शहर और नगर परिषद क्षेत्र में सामने आ रही है, जहां कई इलाकों में या तो पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है या अब तक बिछाई ही नहीं गई।

विभाग का कहना है कि पुरानी पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से दूषित पानी सप्लाई होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई नई कॉलोनियां और नगर परिषद में शामिल गांव भी अब तक नियमित पेयजल व्यवस्था से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यापक परियोजना तैयार की गई है।

योजना के तहत आल्हापुर, फिरोजपुर, अगवानपुर, मेघपुर, रायपुर, धोलागढ़, किठवाड़ी, न्यू कॉलोनी, जवाहर नगर कैंप और परशुराम कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में नई पाइपलाइन डाली जाएगी। इससे करीब एक लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

परियोजना में पाइपलाइन के साथ आठ नए बूस्टिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें मुख्य जल आपूर्ति लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुंच सकेगा और सप्लाई व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुमित कुमार ने बताया कि परियोजना का कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे अगले डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का दावा है कि योजना पूरी होने के बाद शहरवासियों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

11 हजार फीट पर स्थित माता शिकारी देवी के दरबार में कुछ इसी तरह से पहुंच रहे श्रद्धालु

इन दिनों मंदिर में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्तों का लगा है तांता Summer express/मंडी, धर्मवीर -: जैसे-जैसे तापमान चढ़ रहा है वैसे-वैसे ही मंडी जिला की सराघाटी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। 11 हजार फीट की उंचाई पर बसे माता शिकारी...

नूंह DTP कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा, रिकॉर्ड खंगालने से मचा हड़कंप

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग टीम ने लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार (DTP) कार्यालय में अचानक छापेमारी कर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी। सुबह करीब 9 बजे हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम...

कैथल में दो जगह ट्रेन हादसे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए रेल हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के...

पलवल में पेयजल संकट दूर करने की तैयारी, 101 करोड़ से बिछेगी नई पाइपलाइन

Summer express, पलवल। शहर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 101 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना शुरू की है। योजना के तहत शहर और आसपास के प्रभावित इलाकों में करीब 72 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही पानी की सप्लाई को मजबूत करने...

गोल्ड लोन के नाम पर 45 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Summer express, सिरसा। जिले के गांव जोगीवाला की रहने वाली एक महिला ने गोल्ड लोन के नाम पर कथित धोखाधड़ी कर उसके 45 ग्राम सोने के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में मुथुट फिनकार्प की सांगवान चौक शाखा के शाखा प्रबंधक और एक डेवलपमेंट ऑफिसर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.