Facebook-f Youtube X-twitter

करनाल में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबों से जब्त सिलिंडर

Summer Express,करनाल  |  करनाल के घरौंडा में गैस सिलिंडरों की कमी के बीच खाद्य आपूर्ति विभाग ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने ढाबों, फास्ट फूड और हलवाई की दुकानों पर छापेमारी की और तीन घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। इस कार्रवाई से शहर भर के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।

एएफएसओ सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले रेलवे रोड स्थित एक ढाबे पर छापा मारा, जहां घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग व्यावसायिक कामों के लिए हो रहा था। विभाग ने वहां एक सिलिंडर जब्त किया। इसके बाद मंडी रोड पर स्थित फास्ट फूड दुकानों की जांच की गई, जहां से दो और सिलिंडर कब्जे में लिए गए।

कार्रवाई की खबर फैलते ही ढाबा संचालकों और फास्ट फूड विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने तुरंत अपने सिलिंडर हटा दिए ताकि विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके।

सुभाष चंद्र ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग केवल घर के कामों के लिए ही निर्धारित है, व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक दिन के लिए नहीं बल्कि लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आम नागरिकों ने विभाग की कार्रवाई को आवश्यक कदम बताया है, जबकि व्यवसायियों ने पर्याप्त व्यावसायिक सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें घरेलू सिलिंडरों का उपयोग नहीं करना पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.