Facebook-f Youtube X-twitter

गुड़गांव में मकान की छत गिरने से गर्भवती समेत दो महिलाएं घायल, रेस्क्यू जारी

Summer Express, गुड़गांव | सदर बाजार के रोशन पुरा इलाके में एक पुराने मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दब गईं। इनमें से एक महिला गर्भवती है। हादसे की आवाज सुनकर पास ही वाईफाई इंस्टालेशन का काम कर रहे युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आसपास के पड़ोसियों ने भी मदद करते हुए दोनों महिलाओं को मलबे के नीचे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रोशन पुरा में योगेश के मकान की छत करीब 60 साल पुरानी थी और उसे तोड़ने का कार्य चल रहा था। घटना के समय एक मजदूर छत पर काम कर रहा था जबकि दो महिलाएं नीचे बैठकर भोजन कर रही थीं। अचानक ,छत भरभरा कर नीचे गिर गई और महिलाएं मलबे में दब गईं।

प्रत्यक्षदर्शी सविता और रेस्क्यू में शामिल वाईफाई कर्मचारी योगेश ने बताया कि महिलाओं को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। वहीं, ठेकेदार को भी बुलाया गया, जिन्होंने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज सुनिश्चित किया।

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। दोनों घायल महिलाओं की पहचान सोनी और सविता के रूप में हुई है। सोनी सात महीने की गर्भवती हैं। पुलिस ने घटना स्थल का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है और दोनों महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे लोग और बचावकर्मी घायल महिलाओं की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.