Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15 दिन में रुका भुगतान जारी करें, नहीं तो जवाब देना होगा: मंत्री कृष्ण लाल पंवार का अधिकारियों को सख्त संदेश

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लंबित मामलों और जन शिकायतों पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्षों से अटके भुगतान और जनहित से जुड़े मामलों का जल्द समाधान किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय होगी।

बैठक के दौरान गांवों में विकास कार्यों के भुगतान से जुड़ी शिकायत सामने आई। शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कई गांवों में ब्लॉक और टाइलें लगाने का कार्य किया गया था, लेकिन करीब 60 लाख रुपये के भुगतान में से केवल 10 लाख रुपये ही जारी किए गए। शेष राशि के लिए पिछले पांच वर्षों से विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को 15 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो वह स्वयं मामले की समीक्षा करेंगे।

बैठक में कुल 12 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से छह का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष मामलों की जांच के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।

मंत्री ने डीग-खरींडवा पैक्स में कथित अनियमित भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं, किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी से जुड़े विवाद पर अगली बैठक से पहले डीआर कोर्ट का फैसला प्रस्तुत करने को कहा गया।

थानेसर निवासी सोम प्रकाश की शिकायत पर एसडीएम को आवश्यक कानूनी आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, लाडवा के सोनू नारंग की शिकायत पर कथित रूप से गलत तरीके से संचालित डिपो मामले में पुलिस को संबंधित व्यक्तियों और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जांच तेज करने को कहा गया।

बैठक में अंसल सुशांत सिटी के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने जांच समिति गठित करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। तंगोर गांव की अधूरी सड़क परियोजना पर भी पीडब्ल्यूडी विभाग को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा, मनदीप चट्ठा और रामकरण काला भी मौजूद रहे और उन्होंने विभिन्न जनसमस्याओं को मंत्री के समक्ष उठाया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.