Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी नौकरियों में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, रिक्त पदों को भरने की तैयारी तेज

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि भविष्य में सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले सभी अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश तैयार करने के आदेश भी दिए गए हैं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विभागों से यह जानकारी भी मांगी कि चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण के भुगतान को शीघ्र जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं के अनुरूप इन मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिल सके।इसके अलावा, करुणामूलक आधार पर नौकरी की मांग करने वाले आवेदकों का विस्तृत रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश भी विभागाध्यक्षों को दिए गए। सरकार इन मामलों पर समुचित निर्णय लेने के लिए सभी लंबित प्रकरणों की समीक्षा करेगी।राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें जल्द भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है।

हाल ही में आए तूफान से वन क्षेत्रों में गिरे और उखड़े पेड़ों के संबंध में भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 जून से विशेष अभियान चलाकर इन पेड़ों को हटाया जाएगा ताकि वन संपदा के नुकसान को रोका जा सके और संसाधनों का समय पर उपयोग सुनिश्चित हो।बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.