Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वेतन नहीं मिला तो 2 जून से थम जाएंगी HRTC बसें,चालक-परिचालक यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को पहली तारीख तक वेतन जारी नहीं किया गया, तो 2 जून से पूरे प्रदेश में HRTC बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को निगम प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई बैठक भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

चालक-परिचालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कर्मचारियों के धैर्य की सीमा अब समाप्त हो चुकी है। उन्होंने दो टूक कहा कि “वेतन नहीं तो काम नहीं” की नीति के तहत यदि समय पर वेतन नहीं मिला, तो कर्मचारी बसों का संचालन रोक देंगे। उन्होंने बताया कि यूनियन ने 13 मई को ही सरकार और निगम प्रबंधन को अपनी मांगों को लेकर नोटिस दे दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।मानसिंह ठाकुर ने कहा कि पहली तारीख को वेतन कर्मचारियों के खातों में नहीं पहुंचा तो 2 जून से प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने सभी चालक-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों से आंदोलन में सहयोग देने की अपील भी की। साथ ही निगम प्रशासन को सलाह दी कि यदि वेतन देने की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो अग्रिम टिकट बुकिंग भी न की जाए, क्योंकि बस सेवाएं बंद होने की स्थिति में यात्रियों को होने वाली असुविधा की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।यूनियन ने प्रबंधन को एक और नोटिस सौंपते हुए लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान के लिए 24 जून तक का समय दिया है। यूनियन के अनुसार कर्मचारियों का करीब 150 करोड़ रुपये का नाइट ओवरटाइम और एरियर लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा मेडिकल रीइंबर्समेंट के लगभग 20 करोड़ रुपये भी अब तक जारी नहीं किए गए हैं।

यूनियन नेताओं का कहना है कि प्रदेश के अन्य सरकारी कर्मचारियों को 50 हजार रुपये तक की एरियर किस्तें मिल चुकी हैं, जबकि HRTC कर्मचारी अभी भी अपने बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने इसे कर्मचारियों के साथ भेदभाव बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।हालांकि बैठक के दौरान कुछ प्रशासनिक और गैर-वित्तीय मांगों पर सहमति बनी है। यूनियन ने बताया कि चालकों द्वारा ‘परना’ इस्तेमाल न करने संबंधी आदेश वापस ले लिया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों की पदोन्नति और नई भर्तियों की मांग को भी प्रबंधन ने स्वीकार किया है। रिकवरी से जुड़े कुछ मामलों पर भी सकारात्मक निर्णय लिया गया है।

इसके बावजूद यूनियन का कहना है कि मुख्य मुद्दा कर्मचारियों के वित्तीय बकायों का है, जिस पर प्रबंधन ने बजट की कमी का हवाला देते हुए कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया। यही कारण है कि कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।मानसिंह ठाकुर ने कहा कि HRTC को प्रदेश की जीवनरेखा माना जाता है और इसके कर्मचारी दिन-रात जनता को परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन और अन्य वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से अपील की कि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि न केवल कर्मचारियों को राहत मिले बल्कि प्रदेश की जनता को भी संभावित परिवहन संकट का सामना न करना पड़े।यूनियन ने फिलहाल 24 जून तक बस संचालन जारी रखने की बात कही है, लेकिन यदि इस अवधि में लंबित भुगतान नहीं किए गए तो भविष्य में और भी कड़े आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टे के खिलाफ मैराथन अच्छी पहल, लेकिन नीयत और व्यवस्था भी हो साफ: सतपाल सत्ती

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना से चिट्टे और नशे के खिलाफ विशेष मुहिम का आगाज करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को...

वरुण चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना :बोले हरियाणा में बढ़ रहा अपराध, जुमलेबाजी अब बर्दाश्त नहीं

summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। कांग्रेस के अंबाला से सांसद वरुण चौधरी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, हरियाणा में बढ़ते अपराध और केंद्र व प्रदेश सरकार के दावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन किसी भी देश ने भारत को विश्व...

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

summer express,गुरुग्राम। महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान उर्फ सिया को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे राजस्थान के दौसा जिले से घेराबंदी कर पकड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए...

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.