Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैलिफोर्निया में भारतीय ज्वेलरी दुकानों पर हमले तेज, कारोबारी समुदाय में दहशत

कैलिफोर्निया | अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भारतीय मूल के व्यापारियों द्वारा चलाई जा रही ज्वेलरी दुकानों पर लगातार हो रहे हमलों ने पूरे कारोबारी समुदाय को डरा दिया है। बीते कुछ हफ्तों में लॉस एंजेलेस से लेकर बे एरिया तक 8 से अधिक दुकानों को निशाना बनाया जा चुका है, जहां नकाबपोश लुटेरे हथौड़े और चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल कर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

ताजा मामला 1 जुलाई को अर्टेसिया स्थित ‘Amber Jewelers and Watch Palace’ का है, जहां शाम करीब 6 बजे लगभग 30 नकाबपोश युवकों ने अचानक धावा बोल दिया। सुरक्षा कैमरों में दर्ज फुटेज के अनुसार सभी लुटेरे हथौड़ों से दुकान के शीशे तोड़ते नजर आए और महंगे गहनों को समेटकर फरार हो गए। घटना के वक्त दुकान में मौजूद तीन कर्मचारी डर के मारे काउंटर के पीछे छिप गए। इस घटना की जांच लेकवुड शेरिफ स्टेशन कर रहा है। किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह (562) 623-3500 या क्राइम स्टॉपर्स पर गुमनाम कॉल (800) 222-TIPS (8477) या lacrimestoppers.org पर संपर्क कर सकता है।

इससे पहले 29 जून को सनीवेल के El Camino Real स्थित एक ज्वेलरी शॉप को लूट लिया गया। चोरों ने एक चोरी की गई गाड़ी से दुकान की दीवार को टक्कर मारकर गिराया और फिर हथौड़ों से शोकेस तोड़कर गहने चुरा लिए। पूरी वारदात महज 90 सेकेंड में अंजाम दी गई। दुकान मालिक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मामले की जांच सनीवेल डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी कर रहा है। जानकारी देने के इच्छुक लोग डिटेक्टिव जी. लिमोन से (408) 730-7110 पर संपर्क कर सकते हैं।

मई 2024 से अब तक बे एरिया में कम से कम 8 भारतीय ज्वेलरी दुकानों पर हमले हो चुके हैं। इनमें नितिन ज्वेलर्स (सनीवेल), पीएनजी ज्वेलर्स (सनीवेल), भिंडी ज्वेलर्स (न्यूआर्क), बॉम्बे ज्वेलरी कंपनी (बर्कले), कुमार ज्वेलर्स (फ्रेमोंट) और बीजे ज्वेलर्स (डब्लिन) शामिल हैं। इन मामलों में से पीएनजी और कुमार ज्वेलर्स की घटनाओं में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कुछ और घटनाएं भी सामने आई हैं, जैसे 30 मार्च को सनीवेल की एक दुकान में लूट की कोशिश को कर्मचारी ने हथियार दिखाकर नाकाम कर दिया। वहीं 20 जून को डब्लिन की एक अन्य दुकान पर भी हमला हुआ, लेकिन गहनों को पहले ही हटा लिया गया था, जिससे चोरों को कुछ नहीं मिला।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने भारतीय समुदाय के व्यापारियों में गहरी चिंता और भय का माहौल बना दिया है। कई दुकानदारों ने अब अतिरिक्त निजी सुरक्षा व्यवस्था शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय संगठनों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस विभागों का कहना है कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच चल रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.