Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्रिनिदाद यात्रा के बाद अर्जेंटीना के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, छह अहम समझौतों से बढ़े द्विपक्षीय संबंध

टोबैगो  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा के समापन के बाद अब अपनी बहुपक्षीय विदेश यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना के लिए प्रस्थान कर लिया है। त्रिनिदाद की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया, जिससे यह दौरा और अधिक प्रतिष्ठित बन गया।

प्रधानमंत्री मोदी और त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने छह प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौते किए। ये क्षेत्र हैं—बुनियादी ढांचा विकास, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा और संस्कृति, डिजिटल तकनीक, कौशल विकास और जलवायु परिवर्तन।

प्रधानमंत्री ने इन समझौतों को “साझा समृद्धि और दीर्घकालिक साझेदारी की नींव” बताया और कहा कि भारत-त्रिनिदाद संबंधों में यह एक नया अध्याय जोड़ता है। उन्होंने वहां की सरकार और नागरिकों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देगा।

त्रिनिदाद की यात्रा समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब अर्जेंटीना के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वे राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात करेंगे। यह मोदी और माइली की पहली आमने-सामने बैठक होगी, जिसे भारत-अर्जेंटीना संबंधों में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

ब्यूनस आयर्स में होने वाली बैठक के दौरान व्यापार और निवेश, ऊर्जा सहयोग (खासकर लिथियम और नवीकरणीय ऊर्जा), आंतरिक सुरक्षा और साइबर साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। दोनों नेता वैश्विक मंचों पर रणनीतिक सहयोग को भी विस्तार देने पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा न केवल भारत और अर्जेंटीना के संबंधों को नई गति देने का प्रयास है, बल्कि यह पूरे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में भी एक रणनीतिक पहल मानी जा रही है। इससे पहले पीएम मोदी घाना और त्रिनिदाद की सफल यात्राएं पूरी कर चुके हैं, जहां उन्हें दोनों देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.