Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी को मिला त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बने पहले विदेशी नेता

त्रिनिदाद | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया है। 4 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ने उन्हें प्रदान किया। इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद एवं टोबैगो के इतिहास में ऐसे पहले विदेशी नेता बन गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और त्रिनिदाद के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने, ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों की आवाज़ बुलंद करने और वैश्विक मंचों पर नेतृत्व के लिए दिया गया है। समारोह में राष्ट्रपति कंगालू ने उनके कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए मानवीय सहयोग को भी सराहा, जब भारत ने त्रिनिदाद को 40,000 वैक्सीन खुराक भेजी थीं।

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत गौरव नहीं, बल्कि भारत-त्रिनिदाद संबंधों की गहराई और साझी विरासत का प्रतीक है। उन्होंने दोनों देशों के 180 वर्षों पुराने संबंधों की याद दिलाई और कहा कि त्रिनिदाद में बसे भारतीय समुदाय ने भारत की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और राष्ट्रपति कंगालू को भारतीय विरासत का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि त्रिनिदाद कैरिकॉम (कैरेबियाई समुदाय) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और भारत इस संगठन के साथ अपने सहयोग को लगातार मजबूत कर रहा है।

त्रिनिदाद की ऐतिहासिक यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब अर्जेंटीना के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वे राष्ट्रपति जेवियर माइली से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की विदेश यात्रा का तीसरा चरण है।

प्रधानमंत्री मोदी को इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इनमें फ्रांस का ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’, यूएई का ‘ज़ायेद मेडल’, रूस का ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’, और घाना का ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ प्रमुख हैं। अब तक उन्हें 25 देशों द्वारा सर्वोच्च या विशिष्ट नागरिक सम्मान मिल चुके हैं, जो वैश्विक कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका का प्रमाण हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.