Facebook-f Youtube X-twitter

उत्तर प्रदेश में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 8 जिलों में नए 50 बेड वाले अस्पताल बनेंगे

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने आठ जिलों में 50 बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पताल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा आकांक्षी जिलों में 32 नए सरकारी आयुष औषधालयों का भी निर्माण कराया जाएगा। यह निर्णय मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई नेशनल आयुष मिशन उत्तर प्रदेश की 11वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया गया।

राज्य सरकार की 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत कुल 651.81 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस बजट में आयुष सेवाओं के लिए 519.70 करोड़, आयुष शैक्षणिक संस्थानों के लिए 86.17 करोड़, फ्लैक्सी पूल के लिए 30.92 करोड़ और व्यवस्थापन लागत के लिए 15.01 करोड़ रुपये शामिल हैं।

बुलंदशहर, फतेहपुर, उन्नाव और हरदोई में 50-50 बेड के एकीकृत आयुष अस्पतालों के निर्माण के लिए प्रत्येक को 1.50 करोड़ रुपये की आवर्ती सहायता दी जाएगी। इसके अलावा बहराइच, आजमगढ़ और मिर्जापुर में 30-30 बेड वाले तीन नए आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे, जिनके लिए 10.50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

राज्य की राजधानी लखनऊ में छह स्थानों पर पंचकर्मा और योग केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, लखनऊ स्थित स्टेट यूनानी और होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और गोरखपुर स्थित आयुष विश्वविद्यालय में ई-संजीवनी के अंतर्गत टेलीमेडिसिन हब भी विकसित किए जाएंगे।

राज्य के 100 जिला अस्पतालों में को-लोकेटेड आयुष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि लोगों को एलोपैथी के साथ-साथ आयुष चिकित्सा का भी विकल्प मिल सके। बैठक में प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, नेशनल आयुष मिशन की मिशन निदेशक निशा, एनएचएम की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.