Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले – भ्रष्टाचार में टूटे सभी रिकॉर्ड, स्मार्ट सिटी योजना हुई फेल

लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार की तमाम योजनाएं केवल दिखावा साबित हुई हैं। सपा मुख्यालय से जारी बयान में अखिलेश ने कहा, “भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। हर विभाग में घोटाले हो रहे हैं। जल जीवन मिशन, नदियों की सफाई और अन्य योजनाओं के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा मिला है।”

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश ने भाजपा की स्मार्ट सिटी योजना की हकीकत उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, आगरा और अलीगढ़ जैसे शहरों में जलभराव की समस्या से आम लोग परेशान हैं। सड़कों की हालत खराब है, नाले जाम पड़े हैं और गलियों-मोहल्लों में पानी भरा हुआ है।

अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की दिल्ली और लखनऊ की “डबल इंजन” सरकार और स्थानीय निकायों को जोड़कर बनी “ट्रिपल इंजन” की सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा, “बीते नौ वर्षों में भाजपा सरकार एक भी शहर को स्मार्ट नहीं बना सकी। हर जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं और प्रशासनिक लापरवाही के चलते जनता त्रस्त है।”

सपा प्रमुख ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जनता को विकास के नाम पर सिर्फ झूठे वादे और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जवाब देना होगा कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में इतना बजट खर्च करने के बावजूद शहरों की हालत बदतर क्यों है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.