Facebook-f Youtube X-twitter

खटीमा में धान की रोपाई कर मुख्यमंत्री धामी ने जताया किसानों के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक विरासत को भी किया नमन

खटीमा  |  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा तहसील के नगला तराई क्षेत्र में स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम और योगदान को सम्मानपूर्वक नमन किया। खेत में उतरकर उन्होंने बचपन की यादों को ताजा किया और कहा कि यह अनुभव उनके जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि किसान न केवल अन्नदाता हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं के मूल आधार भी हैं। उन्होंने किसानों की मेहनत को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उन्हें समाज का असली नायक करार दिया।

अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को भी आगे बढ़ाया। उन्होंने पारंपरिक ‘हुड़किया बौल’ के माध्यम से भूमि, जल और मेघ के देवताओं की वंदना कर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को याद किया। उन्होंने भूमियां देव, इंद्र देव और मेघ देव को स्मरण करते हुए प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

मुख्यमंत्री का यह सांस्कृतिक और कृषि से जुड़ाव न केवल स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि इससे राज्य में पारंपरिक लोक परंपराओं के संरक्षण और किसानों के सम्मान को नई दिशा मिली है। ग्रामीणों और किसानों के बीच मुख्यमंत्री की यह पहल एक भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.