Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं के नाम शामिल हों।

धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के भ्रमण के दौरान उन्होंने इसकी प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और कहा कि वीर भूमि हिमाचल प्रदेश में आकर उन्हें विशेष गर्व की अनुभूति हो रही है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ विस्तृत संवाद किया गया।मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के बीएलओ की चुनावी प्रक्रिया संबंधी जानकारी और कार्यप्रणाली उनकी अपेक्षाओं से भी बेहतर पाई गई। उन्होंने प्रदेश के सभी उपायुक्तों, एसडीएम और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी।

ज्ञानेश कुमार ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नामों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। वहीं, जो भी भारतीय नागरिक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है और संबंधित क्षेत्र में निवास करता है, उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज होना चाहिए।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी नागरिकों से चुनाव के समय अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव एक महापर्व है और हिमाचल प्रदेश इस लोकतांत्रिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.