जेईई एडवांस्ड 2026 में गरुड़ क्लासेज का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने बढ़ाया पलवल का मान

Karuna
2 Min Read

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। आईआईटी रुड़की द्वारा घोषित जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में पलवल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गरुड़ क्लासेज ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में उत्साह का माहौल देखने को मिला। गरुड़ क्लासेज की प्रबंधक सुमन डागर ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई तथा फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों की उपलब्धि का जश्न ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया।

सुमन डागर ने बताया कि संस्थान के छात्र रजनीश, रितेश, पुष्पेंद्र और वंश सहित छात्रा सपना ने जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने संस्थान की पूरी शिक्षण टीम को भी बधाई दी, जिन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए निरंतर मेहनत की। सुमन डागर के अनुसार, गरुड़ क्लासेज ने पिछले वर्षों में जेईई मेन्स और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं और कम समय में क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी पहचान बनाई है।

कार्यक्रम के दौरान सफल विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने बताया कि संस्थान में नियमित मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन वातावरण और शिक्षकों के निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें सफलता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और संस्थान के शिक्षकों को दिया।

छात्रों का कहना था कि गरुड़ क्लासेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है, जिसके कारण संस्थान लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है।

जेईई एडवांस्ड 2026 में मिली इस सफलता के बाद संस्थान में खुशी का माहौल है और आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का विश्वास जताया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *