Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोहाना में सीवरेज व्यवस्था होगी आधुनिक, 32 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली रफ्तार

Summer express, गोहाना (सोनीपत)। शहर की बढ़ती आबादी और बुनियादी सुविधाओं की मांग को देखते हुए गोहाना में सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित परियोजना के तहत मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन क्षेत्रों तक भी सीवरेज नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा, जहां अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में देवी नगर स्थित एसटीपी की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में शहर के विभिन्न हिस्सों में नई सीवर लाइनें बिछाकर नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

मिनी बाईपास के निकट स्थित मौजूदा तीन एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के साथ अतिरिक्त तीन एमएलडी क्षमता का नया प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके बाद कुल क्षमता बढ़कर छह एमएलडी हो जाएगी। नया संयंत्र आधुनिक एसबीआर (सीक्वेंसिंग बैच रिएक्टर) तकनीक पर आधारित होगा, जो कम स्थान में अधिक क्षमता के साथ बेहतर जल शोधन और ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित करेगा।

परियोजना के तहत शोधित पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इससे उपचारित जल का उपयोग बागवानी, पार्कों की सिंचाई और कृषि कार्यों में किया जा सकेगा। इससे भूजल दोहन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

शहर के जिन इलाकों में अभी तक सीवर कनेक्शन नहीं हैं, वहां नई लाइनें डाली जाएंगी। मुख्य सीवर नेटवर्क का विस्तार करने के साथ विभिन्न स्थानों पर नए मैनहोल बनाए जाएंगे। इसके अलावा शनि मंदिर और गुढ़ा क्षेत्र में नई सीवरेज पंपिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे जल निकासी व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सकेगी।

इस परियोजना का सबसे अधिक लाभ उन पांच कॉलोनियों को मिलेगा जिन्हें करीब डेढ़ वर्ष पहले नियमित किया गया था। इनमें मीनाक्षी कॉलोनी, श्रीराम शरणम कॉलोनी, ज्योतिबा फुले कॉलोनी, आर्य नगर एक्सटेंशन और गोवर्धन कॉलोनी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में पेयजल लाइनें तो बिछाई जा चुकी हैं, लेकिन सीवरेज सुविधा का अभाव बना हुआ है। नई योजना के तहत पहली बार इन कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

विभागीय कार्य पूर्ण होने के बाद नगर परिषद इन कॉलोनियों में गलियों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य भी शुरू करेगी। वर्तमान में गोहाना की आबादी करीब 88 हजार है और शहर में लगभग 18 हजार पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन मौजूद हैं।

कैबिनेट मंत्री एवं गोहाना विधायक डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। इस परियोजना से हजारों परिवारों को बेहतर सीवरेज और पेयजल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.