Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शौर्य चक्र सम्मानित नौसैनिक अमित राणा का सड़क हादसे में निधन,सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Summer express/कपिल शर्मा, ज्वालामुखी-:उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत तहसील खुंडियां की ग्राम पंचायत देहरू के गांव लाहडू के निवासी एवं भारतीय नौसेना में सेवारत शौर्य चक्र सम्मानित अमित राणा का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पत्नी, माता-पिता, परिजनों और सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम.एस. राणा ने बताया कि अमित राणा सोमवार को ही 40 दिनों की छुट्टी पर अपने घर पहुंचे थे। घर आने के बाद वह शाम के समय एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। रिश्तेदारों से मुलाकात कर लौटते समय डफलूं क्षेत्र के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क की स्थिति काफी खराब है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क की क्षतिग्रस्त हालत का सही अनुमान न लगा पाने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय अमित राणा ने स्वयं को ठीक बताया था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई।घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुंडियां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित राणा भारतीय नौसेना में मरीन कमांडो के रूप में सेवाएं दे रहे थे और अपनी बहादुरी तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए वर्ष 2019 में शौर्य चक्र से सम्मानित किए गए थे।

अमित राणा अपने पीछे पत्नी मीनाक्षी, तीन वर्षीय पुत्र, माता और पिता को छोड़ गए हैं। उनके पिता भारतीय सेना की जैक राइफल्स में नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। अंतिम संस्कार के दौरान सैन्य टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्रवासियों ने उन्हें एक साहसी सैनिक और विनम्र व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.