Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की तैनाती पर अध्यापक संघ का विरोध,सरकार से पुनर्विचार की मांग

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के फैसले पर राजकीय अध्यापक संघ ने चिंता जताई है। संघ का कहना है कि शिक्षकों को लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रखने से विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में संघ ने मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है।

राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार एक ओर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दे रही है, जबकि दूसरी ओर शिक्षकों को विभिन्न प्रशासनिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण में कई विद्यालयों के प्रमुख विषयों के अध्यापकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका है।संघ के अनुसार, हाल ही में शिक्षकों ने चुनाव संबंधी दायित्व भी निभाए थे और अब जनगणना कार्य में उनकी तैनाती की गई है। ऐसे में शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कई विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी पर लगाया गया है, जिससे कक्षाओं के संचालन और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है।अध्यापक संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराया जाए और गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जाए। संघ का कहना है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को प्राथमिकता देते हुए ऐसी नीतियां बनाई जानी चाहिए, जिससे स्कूलों में पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.