Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में कार निकालने को लेकर बवाल, ज्योति नूरां के पति पर हमला करने के आरोप

Summer express, जालंधर। शहर के वेरका मिल्क प्लांट चौक के निकट देर रात कार निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में प्रसिद्ध सूफी गायिका ज्योति नूरां के पति अभिषेक उस्मान और उनके कुछ साथियों का नाम सामने आया है। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

कालिया कॉलोनी निवासी सतिंदर पाल के अनुसार वह अपनी कार से वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे। उन्होंने वाहन मोड़ने के लिए इंडिकेटर दिया हुआ था, लेकिन सामने से आ रही एक कार बीच सड़क में रुक गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।

पीड़ित का आरोप है कि दूसरी कार में सवार चार से पांच युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उनके विरोध करने पर हमला कर दिया। सतिंदर पाल का कहना है कि जब उन्होंने अपने बेटे को मौके पर बुलाया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों को चोटें आईं। घटना के दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें जानकारी मिली कि विवाद में शामिल कार कथित तौर पर सूफी गायिका ज्योति नूरां के पति अभिषेक उस्मान से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि पीड़ित ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उन्हें नहीं जानते।

घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि तब तक संबंधित युवक वाहन में सवार होकर वहां से निकल गए। वायरल वीडियो में कुछ लोगों को कथित तौर पर पुलिस के सामने हथियार लहराते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है।

थाना-1 के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के दो-दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और सबूतों की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तरनतारन में पराली जलाने से रोकने पहुंचे अधिकारी पर हमला, 90 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पहुंचे एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। खडूर साहिब ब्लॉक में तैनात क्लस्टर अधिकारी मनिंदर सिंह को गांव कंग में कुछ लोगों ने निशाना बनाया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो...

क्रवात अर्णब से ओडिशा के नौ जिले प्रभावित, एक हजार से अधिक गांवों में बाढ़ का संकट

Summer express,ओडिशा। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। राज्य के गंजाम और गजपति समेत नौ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को...

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.