Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी गेहूं पर पानी छिड़काव मामला गरमाया, किसान यूनियन ने इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Summer express, कुरुक्षेत्र। सरकारी गेहूं के स्टॉक पर पानी की बौछारें छोड़ने के विवाद ने अब राजनीतिक और किसान संगठनों के स्तर पर तूल पकड़ लिया है। मामले में निलंबित किए जा चुके खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा के खिलाफ अब शहीद भगत सिंह किसान यूनियन ने आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। यूनियन का कहना है कि केवल निलंबन जैसी विभागीय कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

इसी मांग को लेकर यूनियन ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान संगठन के कार्यकर्ता अनाज मंडी से बीआर इंटरनेशनल चौक तक रोष मार्च निकालेंगे। प्रदर्शन के दौरान सरकार का प्रतीकात्मक पुतला तैयार कर उसकी आंखों और मुंह पर काली पट्टी बांधी जाएगी तथा चौक पर उसका दहन किया जाएगा।

यूनियन के महासचिव संजीव आलमपुर ने कहा कि सरकारी गेहूं को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर मामले में सिर्फ निलंबन कर देना पर्याप्त नहीं माना जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि इसी प्रकार की लापरवाही कोई आम नागरिक करता तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाती। ऐसे में संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी समान कानूनी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान यूनियन इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष भी अपनी बात रखेगी। संगठन का आरोप है कि प्रशासन और सरकार केवल विभागीय कार्रवाई कर मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

किसान नेताओं ने सरकार पर विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान काली पट्टी बांधकर यह संदेश दिया जाएगा कि सरकार जनता की चिंताओं और प्रशासनिक गड़बड़ियों को देखने और सुनने को तैयार नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले महीने सरकारी गेहूं के भंडारण स्थल पर पानी के छिड़काव का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। 22 मई को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देश पर शाहाबाद के एसडीएम शंभू राठी की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई थी, जिसे निर्धारित समय में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे।

जांच रिपोर्ट में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा की लापरवाही सामने आने के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय, सिरसा निर्धारित किया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है।

अब किसान संगठनों के आंदोलन और गिरफ्तारी की मांग के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.