Facebook-f Youtube X-twitter

दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर धर्मशाला में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

राहुल चावला , धर्मशाला |  तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के 6 जुलाई को मनाए जाने वाले 90वें जन्मदिन पर उमडऩे वाली भीड़ के मद्देनजर जिला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। पुलिस द्वारा तैयार ट्रैफिक प्लान 5 व 6 जुलाई को नगर निगम धर्मशाला एरियर में प्रभावी रहेगा। ASP कांगड़ा अदिति सिंह ने बताया कि धर्मगुरु दलाईलामा के जन्मदिन समारोह के दौरान यातायात के मुक्त प्रवाह और सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, यातायात योजना बनाई गई है। इस दौरान आपातकालीन वाहन और एम्बुलेंस किसी भी समय सभी दिशाओं में सभी सडक़ों पर चल सकते हैं। निर्दिष्ट क्षेत्र में सडक़ों के किनारे  पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। 6 जुलाई  को सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक मैक्लोडगंज में सभी भारी वाहनों (रूट बसों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं को छोडक़र) की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

ASP अदिति ने बताया कि धर्मशाला से मैक्लोडगंज मुख्य चौक की ओर आने वाले सभी वाहनों को फरसेटगज से डायवर्ट किया जाएगा और गोरखा चौक, टैंगल वुड चौक, ठंडी सडक़, टैक्सी स्टैंड, मैक्लोडगंज मुख्य चौक से आगे बढ़ा जाएगा। मैक्लोडगंज से नड्डी पहुंचने वाले सभी वाहन मैक्लोडगंज बस स्टैंड, चर्च रोड, फरसेटगंज, गोरखा चौक, टैंगल वुड चौक, डल झील चौक, नड्डी से होकर जाएंगे। नड्डी से निकलने वाले सभी वाहनों को डल झील चौक, टैंगल वुड चौक, फरसेटगंज, आरटी टर्न, कैंट रोड से होकर जाने की अनुमति होगी। धर्मकोट पहुंचने वाले सभी वाहनों को फरसेटगंज, टैंगल वुड चौक, ठंडी सडक़, धर्मकोट से होकर जाने की अनुमति होगी। निकास के दौरान मैक्लोडगंज मुख्य चौक से धर्मशाला पहुंचने वाले सभी वाहनों को खड़ा डंडा रोड और चर्च रोड़ पर चलने की अनुमति दी जाएगी।

ASP ने बताया कि 6 जुलाई को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आपातकालीन वाहनों को छोडक़र, मैक्लोडगंज पहुंचने वाले वाहनों को खड़ा डंडा रोड़ से पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और तदनुसार मैक्लोडगंज कैंट रोड़ की ओर मोड़ दिया जाना चाहिए। (अनुरोध करने पर इस अवधि के दौरान वाहनों को चलाने के लिए केवल इस क्षेत्र के निवासियों को ही पास जारी किए जाएंगे)।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.