Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी दुल्हन और बिचौलिया महिला गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी दुल्हन और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बड़सर उपमंडल के गलोड़ क्षेत्र की है, जहां एक युवक को विवाह का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया।

पीड़ित युवक मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में पंजाब के अमृतसर में करवाई गई थी। विवाह के बाद उसे पत्नी द्वारा प्रस्तुत किए गए पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जब इन दस्तावेजों की जांच करवाई गई तो वे जाली निकले। युवक का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में सवाल उठाए, तो महिला और उसके साथियों ने उसे तथा उसके परिवार को धमकियां देनी शुरू कर दीं।शिकायत के अनुसार, शादी और उससे जुड़ी विभिन्न रस्मों के नाम पर मनीष से करीब सात लाख रुपये खर्च करवाए गए। कुछ दिन पहले आरोपी महिला ने परिवार को बताया कि वह जम्मू जा रही है, लेकिन बाद में पता चला कि वह पंजाब के बटाला पहुंच गई थी। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी बंद रहा, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई।मामले की जानकारी मिलते ही बड़सर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। महिला की लोकेशन का पता लगाने में कठिनाई आने पर पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की। योजना के तहत आरोपी महिला को बड़सर आने के लिए मजबूर किया गया। जैसे ही वह वहां पहुंची, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान इस पूरे मामले में शामिल एक अन्य महिला, जो कथित रूप से बिचौलिया की भूमिका निभा रही थी, को भी गिरफ्तार कर लिया गया।हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर में विवाहिता ने ससुर पर जबरन जहरीली दवा पिलाने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किए बयान

Summer express, जालंधर I  कसूदां के न्यू आनंद नगर में ससुराल पक्ष से कथित प्रताड़ना के बाद जहरीली दवा निगलने वाली विवाहिता मनदीप कौर के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित कर दिया है। हालांकि, उसकी हालत अभी ऐसी है कि वह कुछ खा-पी नहीं...

मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव: नोनी में तीन कुकी स्वयंसेवकों की मौत, इंफाल में हजारों लोगों का प्रदर्शन

Summer express,इंफाल। मणिपुर में हिंसा और तनाव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोनी जिले में तीन कुकी-जो गांव के स्वयंसेवकों की मौत के बाद राज्य में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कुकी आदिवासी संगठन कुकी इनपी मणिपुर (केआइएम) ने शनिवार को आरोप लगाया कि तीनों की हत्या नेशनल...

नूंह में गो-तस्करों और क्राइम ब्रांच पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल

Summer express, नूंह (मेवात)। नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र के घासेड़ा गांव में गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग...

रायपुररानी तहसील में रजिस्ट्रियों का काम ठप, नियुक्ति के बाद भी क्लर्क ने नहीं संभाला कार्यभार

Summer express, रायपुररानी (पंचकूला)। रायपुररानी तहसील में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील पहुंच रहे लोगों को बिना काम पूरा हुए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे...

अंबाला में 800 करोड़ रुपये की लागत से बना 1857 शहीदी स्मारक, 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे लोकार्पण

Summer express, अंबाला। देश की आजादी की पहली लड़ाई यानी 1857 के विद्रोह में अंबाला की ऐतिहासिक भूमिका को नई पहचान मिलने जा रही है। अंबाला-दिल्ली हाईवे पर करीब 22 एकड़ जमीन में लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से 1857 शहीदी स्मारक तैयार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.