Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रोएशिया में नौकरी का झांसा देकर भाई-बहन से 8 लाख की ठगी, एजेंट पर केस दर्ज

Summer express, यमुनानगर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर यमुनानगर के रायपुर कॉलोनी निवासी भाई-बहन से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के एक कथित इमिग्रेशन एजेंट ने क्रोएशिया में आकर्षक नौकरी और मोटी कमाई का लालच देकर दोनों को अपने जाल में फंसाया। रकम लेने के बाद न तो वीजा की प्रक्रिया पूरी हुई और न ही पैसे लौटाए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर कॉलोनी निवासी पीयूष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन श्रुति शर्मा के साथ विदेश में नौकरी के अवसर तलाश रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र स्थित मुखराम पार्क एक्सटेंशन निवासी पुरुषोत्तम उर्फ पंकज शर्मा से हुई। आरोपी ने खुद को अनुभवी और अधिकृत इमिग्रेशन एजेंट बताते हुए दावा किया कि वह पहले भी कई युवाओं को क्रोएशिया भेज चुका है।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने भरोसा दिलाया कि क्रोएशिया में नौकरी करने वाले युवाओं को हर महीने करीब दो लाख रुपये तक की आय होती है। उसकी बातों पर विश्वास कर पीड़ित परिवार ने विदेश जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। आरोपी उनके घर भी आया और शुरुआत में यह भरोसा दिलाया कि पूरी फीस विदेश पहुंचने के बाद ली जाएगी।

पीयूष ने बताया कि जून 2025 में उन्होंने अपने और बहन के पासपोर्ट की प्रतियां आरोपी को भेजीं। कुछ समय बाद आरोपी ने क्रोएशिया की नौकरी से संबंधित ऑफर लेटर और अन्य दस्तावेज भेजे, जिन्हें देखकर परिवार को लगा कि वीजा प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। हालांकि बाद में आरोपी ने अपनी शर्तें बदलनी शुरू कर दीं और बांड भरने, प्रोसेसिंग तथा अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अग्रिम राशि की मांग करने लगा।

आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में कुल आठ लाख रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद न तो वीजा जारी हुआ और न ही विदेश भेजने की कोई प्रक्रिया पूरी हुई। जब पीड़ितों ने वीजा और यात्रा संबंधी जानकारी मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।

संदेह होने पर परिवार आरोपी के दिल्ली स्थित पते पर पहुंचा, लेकिन वह वहां से गायब मिला। इसके बाद जब उसके द्वारा भेजे गए दस्तावेजों की जांच कराई गई तो वे कथित रूप से फर्जी पाए गए।

सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंजाब राजस्व विभाग को मिला नया बल, 33 प्रशिक्षित पटवारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 33 प्रशिक्षित पटवारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। पंजाब भवन में आयोजित समारोह के दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और...

होश में रहकर ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी, ऑपरेशन थिएटर में फिल्म देखती रही महिला

Summer express, गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र की एक जटिल और अत्याधुनिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक महिला की ‘अवेक ब्रेन सर्जरी’ के दौरान वह पूरे समय होश में रही और ऑपरेशन के दौरान अपनी पसंदीदा फिल्म देखती रही। इस अनूठी सर्जरी ने चिकित्सा जगत...

एलएनजेपी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का पेन डाउन प्रदर्शन, महिला आयोग चेयरपर्सन टिप्पणी पर भड़का विरोध

Summer express, कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया की कथित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को नर्सिंग ऑफिसर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल कर अपनी नाराजगी जताई और टिप्पणी को पूरे नर्सिंग समुदाय का अपमान बताया। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान...

अरावली में अवैध निर्माण का खेल जारी, 420 फार्म हाउसों पर कार्रवाई अधर में

Summer express, गुरुग्राम। सोहना के रायसीना स्थित अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माण गतिविधियां लगातार जारी हैं। प्रतिबंध और निगरानी के दावों के बावजूद पहाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर निर्माण कार्य खुलेआम चल रहे हैं। स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जिम्मेदार विभागों की मौजूदगी के बावजूद पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कैसे...

45 डिग्री की तपिश से बेहाल हरियाणा: लू के थपेड़ों ने रोकी रफ्तार, मटकों-सुराहियों की बढ़ी मांग

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल  | करनाल समेत हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय सड़कें और बाजार लगभग सूने दिखाई देते हैं, जबकि लोग जरूरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.