Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क पार कर रहे परिवार के 4 सदस्य घायल, चालक गिरफ्तार

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार क्षेत्र में शाम एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत दो मासूम बच्चे और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शाम करीब छह बजे रोहतक रोड स्थित मुल्तान नगर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परिवार सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही क्लस्टर बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में 50 वर्षीय महिला, परिवार का एक अन्य सदस्य और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद सभी को पहले नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल बस को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लुधियाना में युवक की संदिग्ध मौत, मोबाइल छिनने की शिकायत दर्ज कराने निकला था घर से

Summer express, लुधियाना। शहर के थाना सदर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव एक खाली प्लॉट से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी...

सीतामढ़ी में मंत्री आवास पर प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी जमीन पर बने हिस्से को किया ध्वस्त

Summer express, सीतामढ़ी। बिहार में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास के उस हिस्से को ध्वस्त कर दिया, जो कथित रूप से सरकारी जमीन पर निर्मित बताया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं...

हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा दे रही भाजपा, कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- सीएम सुक्खू

Summer express/शिमला ,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को तूल देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति आपसी भाईचारे, सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान...

हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 32 बोर पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, हाजीपुर। असामाजिक तत्वों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाजीपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर...

सीएम और नीरज भारती की टिप्पणीयों ने सरकार के नशामुक्त अभियान की खोल दी पोल-जयराम ठाकुर 

चौक चौराहों पर जो चर्चा थी उसे अब कांग्रेसी खुलकर लग गए हैं कहने Summer express/मंडी,धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व सीपीएस नीरज भारती के बीच हो रही टिप्पणीयों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.