Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिंदू संघर्ष समिति नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले  सुक्खू, ‘राज्य में कानून हाथ में लेने की किसी को नहीं इजाजत’

Summer express/शिमला, संजू- :हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को समर फेस्टिवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में हर साल समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता रहा है. अब समर फेस्टिवल में एक और कार्यक्रम जोड़ा गया है. प्रदेश में नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए चिट्टा मुक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आरंभ किया गया है. वहीं संजौली मामले में हिंदू संघर्ष समिति नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 12 जिला स्तरीयती टीमें भाग लेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वे मशोबरा में महिलाओं के लिए पहला नशा मुक्ति केंद्र खोलाने जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में चिट्टे के दलदल में फंसे लोगों के लिए राज्य में कोई नशा निवारण संस्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि चिट्टे में फांसी महिलाओं को निशान निवारण केदो पर निर्भर रहना पड़ता है और वह बाहर नहीं आ पाते. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद जल्द ही कांगड़ा में भी नशा निवारण केंद्र खोला जाएगा. वहीं, सजौली में हिंदू संगठन नेताओं की गिरफ्तारी के मामले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है. जो ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के मामले को बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याएं सुनने के लिए भी लगातार उपलब्ध हैं. लेकिन इस तरह चक्का जाम करना या रास्ता रुकना समाज के सभी वर्गों को परेशान करता है ऐसे में सरकार इसकी कभी इजाजत नहीं देगी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.