Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने चलाया स्वच्छता अभियान, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छ भारत का संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला में विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने हिस्सा लिया और स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जनभागीदारी के बिना स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना साकार नहीं किया जा सकता।

बी.एल. वर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन आज एक सरकारी योजना से आगे बढ़कर जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान ने देशभर में स्वच्छता को लेकर नई जागरूकता पैदा की है और लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की आधारशिला है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, मेयर अक्षिता सैनी और भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से विकास और स्वच्छता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बोह आपदा प्रभावित 14 परिवारों को मिलेगी सरकारी भूमि, राणो देवी को प्रदेश स्तरीय सम्मान की सिफारिश

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और मानसून के दौरान चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बोह क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और...

लगातार बारिश से शिमला बेहाल, संजौली में डंगा धंसा, लक्कड़ बाजार व ओक ओवर में गिरे पेड़

Summer express /शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंगा धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत; HGTU ने शिक्षा सुधारों के साथ पदोन्नति, ट्रांसफर और डीए की मांग दोहराई

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संघ ने इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूलों के पुनर्गठन, शिक्षकों की पदोन्नति, आवश्यकता-आधारित स्थानांतरण, नई भर्तियों और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांगों...

सावन में श्रद्धालुओं के लिए राहत बनी बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह में हरिद्वार में गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस विशेष रेल सेवा का लाभ पंजाब, हरियाणा और आसपास के...

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.