Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजकोट एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: पक्षी टकराने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, राजकोट। गुजरात के राजकोट स्थित हीरासर (राजकोट इंटरनेशनल) एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक उड़ान टेक-ऑफ के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गई। विमान के इंजन से पक्षी टकराने के बाद पायलट ने तत्परता दिखाते हुए आपात स्थिति में विमान को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया।

जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के दौरान अचानक एक पक्षी विमान के इंजन से टकरा गया, जिससे इंजन के ब्लेड (प्रोपेलर) को नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित लैंड कराने का निर्णय लिया।

फ्लाइट में सवार सभी 124 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और विमानन अधिकारियों ने राहत की सांस ली। किसी भी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

बर्ड हिट के कारण विमान के इंजन में तकनीकी नुकसान की संभावना को देखते हुए इंजीनियरिंग टीम ने विस्तृत निरीक्षण शुरू कर दिया है। विमान की मरम्मत और तकनीकी परीक्षण के बाद ही उसे दोबारा उड़ान संचालन के लिए तैयार किया जाएगा।

घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) भी सक्रिय हो गया है। विमान की मरम्मत पूरी होने के बाद DGCA की विशेष टीम तकनीकी जांच और सुरक्षा मूल्यांकन करेगी। नियमानुसार विमान का टेस्ट रन और विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद ही विमान को दोबारा यात्रियों के साथ उड़ान भरने की अनुमति मिलेगी।

फिलहाल एयर इंडिया और एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने में जुटे हैं, जबकि घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...

संसाधनों की कमी पर भड़के बिजली कर्मचारी, UHBVN के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  हरियाणा विद्युत विभाग (UHBVN) में संसाधनों की कमी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अंबाला में विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के...

शहीद स्मारक का लाइट एंड साउंड शो बनेगा प्रमुख आकर्षण : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बालाl। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में तैयार किए गए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इस दौरान शो के निर्माण से जुड़ी मुंबई की टीम के निदेशक, लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.